सैदपुर : पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर के निधन के बाद उनके घर पहुंचे वाराणसी जिलाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद, जताया शोक





सैदपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के निधन के बाद शुक्रवार को वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा सहित राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत आदि उनके सैदपुर नगर स्थित घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी शीला सोनकर व परिजनों से मिलकर दुःख जताते हुए ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इसके बाद पूर्व चेयरमैन की पुण्य स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि स्व. हरिनाथ अत्यंत सरल और सहज इंसान थे। वो भाजपा के सच्चे सेवक थे। उनका असमय निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, शशिकान्त शर्मा, संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा, वासुदेव, सुधीर प्रजापति आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : कटयां निवासी सूबेदार सनेही को मिला दूरदर्शन से आमंत्रण, 6 जुलाई को उनके लोकगीतों का होगा प्रसारण
सैदपुर : मर्जर प्रक्रिया के विरोध में प्राशिसं ने विधायक को सौंपा पत्रक, मुख्यमंत्री के सामने व सदन में मुद्दा उठाने की मांग >>