सादात : कटयां निवासी सूबेदार सनेही को मिला दूरदर्शन से आमंत्रण, 6 जुलाई को उनके लोकगीतों का होगा प्रसारण

सादात। क्षेत्र के कटयां निवासी सूबेदार सनेही को दूरदर्शन के ‘लोकरंग, सुरों के संग’ कार्यक्रम में लोकगीतों के प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दूरदर्शन द्वारा रिकॉर्ड कराए गए उनके लोकगीतों का प्रसारण आगामी 6 जुलाई की रात 9 से साढ़े 9 बजे तक दूरदर्शन उत्तर प्रदेश चैनल पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बहराइच के मिहींपुरवा गांव की मशहूर गायिका मांडवी तिवारी के अलावा गायिका कृतिका सिंह और पंकज द्विवेदी के लोकगीत सुनने को मिलेंगे। बता दें कि सूबेदार सनेही को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता और दहेज प्रथा पर कार्यक्रमों में लोकगीत प्रस्तुत करने के लिए डीएम और सीडीओ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

