सैदपुर : औड़िहार जीआरपी की सफलता, ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के सामान चोरी करने वाला शातिर चोर 17 अंगुल लंबे चाकू संग गिरफ्तार





सैदपुर। औड़िहार जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने ट्रेनों के अंदर घुसकर सो रहे यात्रियों के कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर अंतर्जनपदीय चोर को औड़िहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ, जिसे उसने चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पकड़ने वाले को मारने के लिए रखा था। गुरूवार की सुबह 11ः40 पर एसआई अभिषेक पांडेय कां. रामजन्म, शफीक अहमद व रजनेश कुमार के साथ प्लेटफॉर्म 7 पर पहुंचे। वहां पुलिस को देख एक संदिग्ध भागने लगा। जिसके बाद टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और लेकर चौकी आए। तलाशी में उसके पास से एक 17 अंगुल लंबा खतरनाक चाकू मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश बारी पुत्र हरीलाल निवासी रामगढ़, बलुआ, चंदौली बताया। उसने बताया कि वो ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करता है और पकड़े जाने के डर से चाकू रखता है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : महमूदपुर पाली में मानसिक रूप से परेशान युवती फंदे पर झूली, घंटों लटकने के बावजूद अच्छी किस्मत के चलते बच गई जान
सादात : कटयां निवासी सूबेदार सनेही को मिला दूरदर्शन से आमंत्रण, 6 जुलाई को उनके लोकगीतों का होगा प्रसारण >>