सैदपुर : पिता से झगड़ने के बाद युवक ने खाया विषाक्त, गंभीर हाल में रेफर

सैदपुर। एक युवक ने अपने पिता से विवाद कर विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे फौरन सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। एक क्षेत्र निवासी युवक का अपने पिता से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके चलते उसने बीती रात में विषाक्त का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

