गाजीपुर : महिला सहायता प्रकोष्ठ की सकारात्मक मध्यस्थता से फिर से एक हुए 12 परिवार, आपसी गिले शिकवे भूल एक हुए 6 जोड़े





गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में शिविर लगाया गया। जहां आए कुल 15 मामलों में सकारात्मक व सफल मध्यस्थता करते हुए टीम ने लंबे समय से बिछड़े हुए 12 परिवारों को एक कर दिया। गुरूवार को लगे शिविर में कुल 15 मामले आए, जिसमें 30 परिवारों के बीच मामले कुशल नहीं थे। ऐसे में टीम ने मध्यस्थता शुरू की। उनमें टीम के समझाने पर लंबे समय से अलग रहकर अलगाव के कगार पर पहुंच चुके 6 जोड़ों ने फिर से एक दूसरे के साथ रहने को सहमति दी। जिससे एक बार फिर से 12 परिवार एक हो गए। इसके बाद सभी 12 परिवार सभी गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को रवाना हो गए। इस मौके पर काउंसिलर कमरूद्दीन, प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, एसआई शशिधर मिश्रा, आरक्षी रागिनी चौबे, सोनाली, अभिलाषा, शिवशंकर यादव, होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करीमुद्दीनपुर : लंबे समय से फरार 25 हजार का ईनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमे
सैदपुर : पिता से झगड़ने के बाद युवक ने खाया विषाक्त, गंभीर हाल में रेफर >>