करीमुद्दीनपुर : लंबे समय से फरार 25 हजार का ईनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमे

करीमुद्दीनपुर। बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के ईनामियां व गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूचना के आधार पर एसओ राजीव पांडेय ने जवाहरनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया और थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नेउर उर्फ सुभाष उर्फ गुड्डू निवासी बाराचंवर बताया। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से फरार होने के चलते पुलिस ने उसे पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

