गाजीपुर : एसडीएम ने वार्ड 1 का किया निरीक्षण, गंदगी का भंडार व खामियों का अंबार मिलने पर जमकर लगाई फटकार, दी चेतावनी

गाजीपुर। सदर एसडीएम मनोज पाठक ने गुरूवार को नगर के वार्ड 1 में स्वच्छता अभियान का जायजा लिया और वहां खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। गुरूवार को एसडीएम वार्ड में पहुंचे। वहां साफ-सफाई की व्यवस्था, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और जल निकासी की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने देखा कि जगह-जगह नालियों में गंदगी और कूड़े के ढेर पड़े थे। जिसके बाद एसडीएम ने नाराज़गी जताते हुए मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि वार्ड में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए और जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। साथ ही वार्ड में प्रतिदिन कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिम्मेदारों को चेतावनी दिया कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ईओ डॉ. धीरेन्द्र राय आदि रहे।

