देवकली : बिहार से आ रही तेज रफ्तार फॉर्चूनर की अज्ञात वाहन से टक्कर, उड़े परखच्चे, 2 गंभीर





देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के नैसारा गांव में बीती रात तेज रफ्तार फॉर्चूनर गाड़ी ने एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी के अगले हिस्से के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं उसमें सवार बिहार निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। बीती रात करीब 2 बजे बिहार से एक फॉर्चूनर कार तेज रफ्तार में आ रही थी। तभी संभवतः चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन से इतनी बुरी तरह से टकराई कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में मौजूद बिहार के सीवान स्थित सेमरा मैरवां निवासी 21 वर्षीय रामकुमार पुत्र अमरजीत गोंड व उसी गांव के 45 वर्षीय त्रिभुवन तिवारी पुत्र मुखनाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया तो एंबुलेंस से दोनों को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : पिता से झगड़ने के बाद युवक ने खाया विषाक्त, गंभीर हाल में रेफर
सैदपुर : औड़िहार में बारिश से फिसलकर अनियंत्रित हो सड़क किनारे पलटा मैदा लदा ट्रक, चालक व खलासी गंभीर >>