भांवरकोल : 25-25 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों पर सीधे गिरी आकाशीय बिजली, कई घरों में हाईवोल्टेज से जले उपकरण, घरों की बिजली गुल





भांवरकोल। बुधवार को मौसम खराब होने के दौरान 2 ट्रांसफॉर्मरों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों जल गए और उनसे संबंधित नलकूप बंद हो गए कुछ घरों में बिजली ठप हो गई। गांव में सुबह से ही मौसम काफी खराब था। इस बीच शाम को तेज आवाज के साथ राधेश्याम कुशवाहा व जनार्दन प्रसाद के नलकूप पर लगे 25-25 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों व दीवार पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे दोनों ट्रांसफॉर्मर जल गए व पड़ोस में मौजूद जंगली कुशवाहा की दीवार टूट गई। वहीं ट्रांसफॉर्मरों के जलने से उनसे आपूर्ति पाने वाले करीब 2 दर्जन घर जहां प्रभावित हो गए, वहीं सीधे ट्रांसफॉर्मरों पर आकाशीय बिजली गिरने से 1 पल के बेहद हाईवोल्टेज होने के चलते गांव निवासी नंदलाल कुशवाहा, जय नारायण कुशवाहा आदि के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी जल गए। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मरों को बदलवाने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गहमर : सायर गांव में अपने ही घर की खिड़की वेल्डिंग कर रहे वृद्ध मिस्त्री को लगा करंट, मौत के बाद मचा कोहराम
भीमापार : स्कूल खुलते ही कई परिषदीय विद्यालयों का बीईओ ने किया औचक निरीक्षण, कहा - जर्जर भवनों में बच्चे मिलने पर हेडमास्टर होंगे जिम्मेदार >>