गहमर : सायर गांव में अपने ही घर की खिड़की वेल्डिंग कर रहे वृद्ध मिस्त्री को लगा करंट, मौत के बाद मचा कोहराम





गहमर। थानाक्षेत्र के सायर में बुधवार की देरशाम खिड़की वेल्डिंग करते समय करंट लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 60 वर्षीय महातिम कुशवाहा पुत्र विश्वनाथ कुशवाहा वेल्डिंग का काम करते थे। बुधवार को वो अपने ही घर की खिड़की व दरवाजे की वेल्डिंग कर रहे थे। उसी समय लापरवाही के चलते करंट की जद में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ये देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। तत्काल उनकी पत्नी ने शोर मचाकर सभी को बुलाया तो उन्हें करंट से अलग कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का इकलौता पुत्र विमलेश कुशवाहा है और वो दूसरे राज्य में काम करता है। घटना की सूचना पाकर वो रवाना हो गया। वहीं उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : टीन शेड पर गिरी आकाशीय बिजली, शेड पार करते हुए नीचे बैठी महिला को गंभीर रूप से झुलसाया, रेफर
भांवरकोल : 25-25 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों पर सीधे गिरी आकाशीय बिजली, कई घरों में हाईवोल्टेज से जले उपकरण, घरों की बिजली गुल >>