सिधौना : टीन शेड पर गिरी आकाशीय बिजली, शेड पार करते हुए नीचे बैठी महिला को गंभीर रूप से झुलसाया, रेफर

सिधौना। खानपुर थानाक्षेत्र के सिंगारपुर गांव में गुरूवार की दोपहर 1 बजे आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलस गई। परिजन तत्काल उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। गुरूवार को गांव में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गांव निवासिनी 45 वर्षीय बिंदा देवी के घर पर लगे टीनशेड पर गिरी और टीनशेड को पार करते हुए नीचे मौजूद बिंदा पर बिजली गिर पड़ी। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें फौरन सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

