गाजीपुर : गाजीपुर पुलिस का ऐसा ऑपरेशन, जिससे महज 6 माह में अब तक 311 परिवारों के चेहरे पर लौट चुकी है मुस्कान, जानें -

गाजीपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से गाजीपुर पुलिस ने बीते 6 माह के अंदर अब तक कुल 311 गुमशुदा व अपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय काम किया है। इस बाबत गाजीपुर पुलिस ने जनवरी से जून तक का अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि अब तक कुल 311 ऐसे लोगों को बरामद किया गया है, जो या तो गुमशुदा थे या अपहृत हो गए थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि यूपी पुलिस द्वारा लापता, गुमशुदा, अपहृत लोगों को ढूंढने व बचाकर उनका पुनर्वास करने के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत उन्हें ढूंढकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने का काम किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी थानों में टीमें गठित की गई हैं और वो ऐसे लोगों को ढूंढने का काम करते हैं। बताया कि ऑपरेशन के तहत जनवरी में कुल 50, फरवरी में 52, मार्च में 54, अप्रैल में 54, मई में 54 व जून में कुल 47 लोगों को सकुशन बरामद कर उनके परिवार से वापस मिलाया है।

