नोनहरा : फरार चल रहा पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल





नोनहरा। स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे पॉक्सो के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर अटवा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लेकर थाने आए। उसने अपना नाम अनुज यादव गोलू पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी छपरा, हलधरपुर, मऊ बताया। उसके खिलाफ बीते दिनों नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म आदि के आरोप में नाबालिग के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वो फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : बचाव का समय मिलने के बावजूद कार्यों में गंभीर लापरवाही मिलने पर सैदपुर सहित 9 ब्लॉक के बीडीओ का रोक दिया गया वेतन, हड़कंप
गाजीपुर : गाजीपुर पुलिस का ऐसा ऑपरेशन, जिससे महज 6 माह में अब तक 311 परिवारों के चेहरे पर लौट चुकी है मुस्कान, जानें - >>