गाजीपुर : बचाव का समय मिलने के बावजूद कार्यों में गंभीर लापरवाही मिलने पर सैदपुर सहित 9 ब्लॉक के बीडीओ का रोक दिया गया वेतन, हड़कंप





गाजीपुर। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जिले के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत किये गये सेल्फ सर्वे का सर्वेयर द्वारा शत प्रतिशत पुष्टि व सत्यापन 30 जून तक ही कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद 1 जुलाई को की गई समीक्षा में कई ब्लॉक का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके बाद उन ब्लॉक के बीडीओ के वेतन रोक दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान पता चला कि सैदपुर सहित देवकली, जखनियां, मनिहारी, मरदह, मुहम्मदाबाद, जमानियां व भदौरा ब्लॉक की प्रगति जिले की औसत प्रगति 63.92 से कम है तथा चेकर की प्रगति भी शून्य है। जिससे स्पष्ट है कि उक्त ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा सेल्फ सर्वे का सर्वेयर द्वारा वेरिफिकेशन कराने में अपेक्षित सूची न लेकर सर्वेयर से समयबद्ध वेरिफिकेशन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में पूरे जनपद की प्रगति प्रभावित हुई है। इसी को लेकर बीते 26 जून को प्रदेश के आयुक्त, ग्राम्य विकास द्वारा फोन करके नाराजगी व्यक्त की गई थी। उनके निर्देश के बाद जिले के परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सादात, जखनियां, मरदह, जमानियां, भदौरा, मनिहारी, सैदपुर, देवकली व मुहम्मदाबाद के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : पीडीए के बैनर के साथ टोल प्लाजा पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, अखिलेश यादव की लंबी उम्र व सीएम बनने की कामना
नोनहरा : फरार चल रहा पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल >>