सैदपुर : पीडीए के बैनर के साथ टोल प्लाजा पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, अखिलेश यादव की लंबी उम्र व सीएम बनने की कामना





सैदपुर। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार की देररात में कैथी स्थित टोल प्लाजा पर मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा नेता डॉ. इंद्रेश सिंह पटेल आदि ने पीडीए का बैनर व अखिलेश यादव की तस्वीर लेकर सपा के झंडे के रंग में सजा केक काटा और चित्र पर तिलक लगाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। डॉ. इंद्रेश सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए को एकजुट करने में दिनरात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत धरातल पर दिखाई देने लगी है। कहा कि अब पीडीए समाज भी अपना हित समझने लगा है। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया और वो 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव शिवम यादव, चंद्रशेखर पाल, भरत सोनकर, अरूण गुप्ता, विजय निषाद, मनोज गुप्ता, अमित कुमार, रोशन यादव, योगेश यादव, प्रदीप यादव, स्वराज यादव, गोविंद यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : खानपुर क्षेत्र का ही निकला अयोध्या में मार्केटिंग एजेंट की गला घोंटकर हत्या करने वाला हत्यारा, दवा, चाकू व गमछा संग गिरफ्तार
गाजीपुर : बचाव का समय मिलने के बावजूद कार्यों में गंभीर लापरवाही मिलने पर सैदपुर सहित 9 ब्लॉक के बीडीओ का रोक दिया गया वेतन, हड़कंप >>