सपा ने कराया कार्यकर्ता सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री सहित दिग्गज हुए सम्मानित





देवकली। क्षेत्र के बाघी गांव में सपा इकाई द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, सदर विधायक जैकिशुन साहू, विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय यादव, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व मंत्री सुधीर यादव आदि का माल्यार्पण करके उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। मोदी-योगी की सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश को मजहबी रास्ते पर ले जा रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, तहसीन अहमद, अशोक कुमार बिंद, गोरखनाथ यादव, भरत यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, देवेन्द्र यादव, परशुराम बिंद, धर्मदेव यादव आदि रहे। अध्यक्षता हरिनाथ यादव व संचालन राजेश यादव ने किया। आभार राधेश्याम यादव ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बूथ सशक्तिकरण अभियान में पूरे प्रदेश में सैदपुर को मिला चौथा स्थान, ग़ाज़ीपुर जनपद तीसरे स्थान पर
काशीदास की पूजा का हुआ आयोजन, खौलते खीर से नहाकर पंथी ने किया अचंभित >>