ग्राम प्रधान संजय की गए थे हत्या करने, नाम पूछकर किसी और संजय को मार दी थी गोली, दोनों बदमाश गिरफ्तार





गाजीपुर। बीते 21 अप्रैल को एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया। इसके बाद उन्होंने जो कहानी बताई, उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। उन्होंने उक्त व्यक्ति को गोली अंजाने में मार दी थी। वो किसी और की हत्या करने आए थे लेकिन उन्होंने उसे ही अपना टारगेट समझकर गोली मार दी। बाद में उन्हें अपनी गलती पता चली थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम अक्षय कुमार व छोटू कुमार बताया। उनके पास से अवैध पिस्टल व बाइक बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश अक्षय कुमार ने बताया कि वो और छोटू कुमार काफी गहरे मित्र हैं। कुछ दिनों पूर्व ही छोटू ने अक्षय से कहा कि मेरे गांव के प्रधान ने मेरे पिता के नाम की जमीन का पट्टा खारिज कराने के लिए मुकदमा कर दिया है। बताया कि बकराबाद का प्रधान संजय बिंद मेरे गांव के प्रधान की मदद करता है। ऐसे में उसकी जान लेनी है। इसके बाद से ही वो संजय बिंद की हत्या की योजना बनाने लगे और उसकी रेकी करने लगे। इस बीच 21 अप्रैल को उन्हें पता चला कि उक्त संजय बिंद खानपुर पोखरे के पास स्थित सती माता मंदिर पर गया है और वहां से आ रहा है। जिसके बाद वो दोनों बाइक से तत्काल पहुंचे और पोखरे के कोने पर जाकर वहां कोई और संजय मौजूद था। वहां उससे नाम पूछा और संजय बताते ही उसे गोली मार दी और फरार हो गए। अगले दिन उन्हें पता चला कि उन्होंने किसी और संजय को गोली मार दी है। इस कहानी को सुनकर पुलिस भी चकरा गई। बहरहाल, दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके पास से पिस्टल व बाइक भी बरामद की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : रिटायर्ड डिप्टी एसपी का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक का माहौल
जखनियां : मांगलिक कार्यक्रम में आए व्यक्ति की बाइक चोरी, तहरीर >>