अवैध गांजा और तमंचा संग दो बदमाश गिरफ्तार





कासिमाबाद। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर अपराधियों को अवैध गांजा और नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वो मय फोर्स गश्त पर थे, तभी सुबह 8.40 पर डांही पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। जिसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी तमंचा व कारतूस मिला। उसने अपना नाम प्रियांशु सिंह पुत्र विरजन सिंह निवासी डांही बताया। वहीं मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव डांही पुलिया के पास पहुंचे। वहां से एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उसने अपना नाम अकबर राईनी पुत्र आजाद राईनी निवासी डांही बताया। दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। टीम में कां. गौरव यादव, विपिन डी पांडेय, उपेंद्र गौड़ व सनोज यादव रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर की खराब सड़कों व सादात रोड पर स्लिप रोड की मांग को लेकर देश के परिवहन मंत्री तक पहुंच गए भाजयुमो नेता आशीष श्रीवास्तव, मिला आश्वासन
जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक, सुरक्षित मातृत्व अभियान को सफल बनाने का सीडीओ ने दिया निर्देश >>