दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार





कासिमाबाद। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर ज़ेल भेज दिया। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बुधवार को थानाक्षेत्र के बड़ौरा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसने दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बड़ौदा चट्टी से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर जेल भेज दिया। उसने अपना नाम मुन्ना राजभर पुत्र गुनई राजभर बतया। टीम में हेकां शिवपूजन सिंह, कां. उमर खान, रोहित कुमार आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जनसंघ संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि
दो बाइकों की टक्कर में तीन की हालत गंभीर, सर्विस लेन न होने से आए दिन हो रहे गंभीर हादसे >>