सुभासपा को तोड़ भाजपा ने चला दांव, जिलाध्यक्ष दानिश को बनाया महामंत्री



बहरियाबाद। स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बा निवासी दानिश वरा को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की गई।



भाजपा के वरिष्ठ नेता रामाश्रय मिश्र ने कहा कि दानिश वरा के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री बनने से क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं में भाजपा की पैठ बढेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि दानिश वरा सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे। उनके भाजपा में शामिल होने से सुभासपा की क्षेत्र के मुस्लिमों में पकड़ कमजोर होगी। इस मौके पर भाजपा के अनुसूचित जाति एवं जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह बबलू, मंडल महामंत्री आलोक सिंह, सिंटू सिंह, मिस्टर खान, अनवर अहमद, नेयाज अहमद, नरेन्द्र मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र गुप्ता व संचालन वरिष्ठ नेता अजय सहाय ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मंत्री जी कराएंगे चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुहर्रम : जारी है मजलिस ओ मातम, सीनाजनी करते पहुंचे कर्बला >>