अनौनी : देव दीपावली पर 5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया बहुरा का रामजानकी मंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन





अनौनी। देव दीपावली के पावन अवसर पर बहुरा गांव स्थित रामजानकी मंदिर 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्री 108 मदन मोहन बाल ब्रह्मचारी महाराज के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। एक साथ हजारों दीप प्रज्ज्वलित होने से पूरा मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा। दीपों की आकर्षक कतारों से मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित करने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ 5100 दीप जलाए और भगवान श्रीराम तथा माता जानकी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की जगमगाहट और भक्ति के माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। आकर्षक दीप सज्जा को देखने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। आयोजन में रामतेज पांडेय, गुलाब यादव, प्रवेश पुजारी, सतीश यादव, कपिल यादव, बीडीसी रामानुज यादव, नन्हे पाठक, कैलाश नाथ यादव, प्रमोद शुक्ला, पंकज शुक्ला, रविंद्र यादव आदि ने सहयोग किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : पश्चिम बाजार में आवारा कुतिया का आतंक, कई बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को काटा, अपने ही पिल्लों को काटकर मारा, सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को स्कूल बंद
सुहवल : हाईवे पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की हालत गंभीर, कोमा में जाने से वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर >>