वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे की सौगात, छपरा-बलिया और मऊ-बलिया के बीच चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें





वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-बलिया और मऊ-बलिया के बीच एक-एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा कई नियमित ट्रेनों को मांझी और तुर्तीपार रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी दिया गया है। गाड़ी संख्या 05133 छपरा से 23 नवंबर की रात 10ः15 बजे प्रस्थान कर 24 नवंबर की मध्यरात्रि 12ः30 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05131 बलिया से 24 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 07536 मऊ जंक्शन से 23 नवंबर की रात 10 बजे प्रस्थान कर 24 नवंबर की मध्यरात्रि 12ः15 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07535 बलिया से 24 नवंबर को सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। दोनों जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की होंगी और अपने निर्धारित मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे की ओर से कुछ नियमित ट्रेनों को भी अस्थायी ठहराव दिया गया है। 22 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 15232 का मांझी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा। वहीं, 23 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 15131, 15132 और 15008 को तुर्तीपार स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इसी दिन यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 15112, 13105, 15054, 15084 और 15053 मांझी स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। इसके अलावा 24 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 15104 और 15129 को तुर्तीपार स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15111 और 13106 को मांझी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। रेलवे के इस इंतजाम से कार्तिक पूर्णिमा पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : देव दीपावली पर बूढ़ेनाथ घाट पर 5100 तो पक्का घाट पर जगमगाएंगे 1100 दीप, गंगा संरक्षण का भी देंगे संदेश
सैदपुर : मतदाता सूची के सत्यापन में जुटे अधिकारी, एसडीएम ने शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक >>