जखनियां : गोपाष्टमी पर गोरखनाथ गौशाला में विधि-विधान से हुआ गोमाता का पूजन, लौजारी बाबा ने की विश्व कल्याण की कामना





जखनियां। क्षेत्र के वृंदावन स्थित गोरखनाथ गौशाला में शुक्रवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा उर्फ लौजारी बाबा ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने तिलक लगाकर और माला पहनाकर धूप-दीप से पूजन किया तथा आरती कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति में गोमाता के धार्मिक, आध्यात्मिक, आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय का दूध, दही, घी, छाछ और मक्खन पौष्टिक आहार के प्रमुख स्रोत हैं। वहीं गोबर का उपयोग जैविक खाद बनाने, खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और प्राकृतिक खेती में किया जाता है। गोबर से उपले और कंडे भी तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोमाता ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ी हुई हैं। इस मौके पर रमेश चौबे, धर्मेंद्र चौबे, बबलू चौबे, अभिमन्यु, शैलेश सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : डीआरएम ने गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, कप्तानगंज में अमृत भारत योजना की भी परखी प्रगति
वाराणसी : बनारस कोचिंग डिपो में रेलवे और एनडीआरएफ ने किया संयुक्त मॉकड्रिल, ट्रेन के पांचवें कोच के डिरेल होने का बनाया गया कृत्रिम परिदृश्य >>