अनौनी : संस्था के सहयोग से 28 नवंबर को 21 जोड़ों का होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह, संपन्न हुआ गोद भराई कार्यक्रम





अनौनी। क्षेत्र के बासूपुर स्थित जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र तथा सहयोगी संस्था श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 7वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी 28 नवंबर को रामपुर मांझा गांव में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। संस्था के संस्थापक ज्योति जयानंद पांडेय ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में नीलिमा मिश्रा, सरिता सर्राफ, कैलाश मिश्रा, आकाश यादव, रितिका सर्राफ सहित कई सहयोगियों का विशेष योगदान है। श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक कमलेश यादव भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
सादात : बाइक से गिरकर स्कूल बस की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में जांच शुरू, स्कूली बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज >>