दिलदारनगर : सीजन के पहले घने कोहरे ने पहले ही दिन मचाई तबाही, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सात वाहनों की टक्कर में युवक की मौत





दिलदारनगर। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण सात वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में मिर्चा गांव निवासी फैजल खान (30) की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि फैजल दिल्ली से गाजीपुर आ रही बस में सवार थे। वह अपने पैतृक गांव मिर्चा लौट रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। फैजल दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग स्थित रहमान अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : ‘रामायण’ फिल्म में रावण के महिमामंडन पर हिंदू जनजागृति समिति ने जताई नाराजगी, पार्ट 2 के बहिष्कार की दी चेतावनी
अनौनी : सर्दियों ने दे ही दी दस्तक, 3 दिनों में 3 डिग्री पारा गिरने से खानपुर में 14.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन >>