जखनियां : तीसरे मोर्चे को लेकर भाजपा पर कांग्रेस का हमला, इंडी गठबंधन की जीत का किया दावा





जखनियां। स्थानीय कस्बा स्थित शिवमंदिर पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर भाजपा पर विपक्षी दलों में बिखराव पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में इंडी अलायंस भारी मतों से जीत हासिल करेगा। देवनारायण सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संयुक्त मोर्चा बनाने की चर्चा के पीछे भाजपा की राजनीतिक रणनीति हो सकती है। उनका आरोप था कि भाजपा विपक्षी दलों को एकजुट नहीं देखना चाहती और इसी उद्देश्य से विपक्ष में बिखराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा की प्रमुख मायावती को भी भयभीत कर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फरमान जारी कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक परिस्थितियों को समझ रही है और इस बार इंडी गठबंधन को समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन करेगी। कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए समय-समय पर सत्ता परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन से प्रदेश और देश की संपत्ति की रक्षा होगी तथा आम जनता को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में अरुण कुमार लाल, सर्वानंद चौबे, मोहन राम, नवीन चंद्र सिंह, रामकिशुन चौहान, मिट्ठू कुशवाहा, गणेश पांडेय, महंगू यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< औड़िहार : पहली बार औड़िहार जंक्शन पर भी गूंज रहे महापर्व छठ के पारंपरिक गीत, छठमय माहौल देख यात्रियों ने रेलवे की पहल को सराहा
बहरियाबाद : राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर के छह खिलाड़ियों का चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक >>