वाराणसी : नमो घाट पर विराट गोवर्धन पूजनोत्सव में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव की फिर दिखी डॉ. विजय यादव से नजदीकियां, की पूजा-अर्चना

वाराणसी। धर्म एवं आध्यात्मिकता की नगरी काशी के नमो घाट पर आयोजित विराट गोवर्धन पूजनोत्सव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। जहां एक बार फिर से उन्होंने कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विजय यादव से अपनी नजदीकियों को दिखाया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. विजय यादव ने सहभागिता कर सीएम का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने लोककल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर डॉ. विजय यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। काशी की पावन धरती पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।


