कासिमाबाद : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के गंगौली के समीप मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। नोनहरा के क्यामपुर निवासी अनुज सिंह पुत्र स्व. संजय सिंह किसी निजी काम से अलावलपुर गए थे। वहां से लौटते समय गंगौली के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक पिकअप वाहन टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि, हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : कोलकाता में हुए हादसे में मजदूर की मौत, परिवार के इकलौते कमासुत का गांव पहुंचा शव तो परिजनों में मची चीख पुकार
रेवतीपुर : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर >>