बिरनो : बंद कमरे में संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला





बिरनो। थानाक्षेत्र के बिहरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासिनी प्रीति सिंह की शादी अमरजीत सिंह से हुई थी, जिसके बाद उसे एक बेटा हुआ जो वर्तमान में 9 वर्ष का है। वहीं प्रीति के पति अमरजीत खाड़ी देश कुवैत में रहकर काम करते हैं और घर पर सास सुनीला सिंह, ससुर वीरेंद्र सिंह व बेटा था। परिजनों ने बताया कि संभवतः प्रीति बीती रात पति से बात कर रही थी और पति से किसी बात पर बहस हुई थी। जिसके बाद वो कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : मौधा में भव्य भरत मिलाप की झांकी का हुआ आयोजन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया प्रभु का नमन
नोनहरा : पंचपर्व के अंतिम दिन पोखरे में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी >>