भीमापार : सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने गांव में निकाली जागरूकता रैली, नारे लगाकर अभिभावकों से की अपील





भीमापार। क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों व शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकालकर सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। वो ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया। आधी रोटी खायेगें, स्कूल पढ़ने जायेगें’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। उन्होंने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील करते हुए शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गाँव के उत्तरी बस्ती, मुख्य गाँव, दक्षिणी बस्ती, मुस्लिम बस्ती आदि होते हुए पूरे गाँव में भ्रमण करते हुए स्कूल में आकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। प्रधानाध्यानक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी, वॉटर कूलर,स्वच्छ शौचालय, पंखे व स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था है। कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा व स्कूल पहुंचाने में अभिभावकों को मदद करनी चाहिए। इस मौके पर सतिराम, सोनू खरवार, जैनब रहमान, अनीता यादव, पूजा मिश्रा, गीता देवी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : जल निगम की गंभीर लापरवाही के चलते लखनचंदपुर में पानी टंकी में हुआ लीकेज, हर रोज बर्बाद हो रहा सैकड़ों लीटर बेशकीमती पानी
जिले में हुआ दस्तक अभियान का शुभारंभ, 31 जुलाई तक जिले के 6.75 लाख घरों तक जाएगी स्वास्थ्य टीम >>