गाजीपुर : गुरू पूर्णिमा पर वृद्धाश्रम में जाकर छात्रनेता ने वितरित किया भोजन, फल व मिठाईयां बांट अपना जन्मदिन भी मनाया





गाजीपुर। गुरू पूर्णिमा के मौके पर गुरूवार को नसीरपुर निवासी छात्रनेता मोनू यादव ने वृद्धजनों में भोजन का वितरण किया और उनमें फल व मिठाईयां बांटीं। गुरूवार को छात्रनेता गाजीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धजनों में भोजन का वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। बताया कि गुरू पूर्णिमा होने के साथ ही आज उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में उन्हें आज ये नेक कार्य करने का मौका मिला। इसके बाद सभी में फल व मिठाईयों का भी वितरण किया। वृद्धजनों ने सभी को आशीर्वाद दिया। छात्रनेता ने सभी से अपील किया कि वो अपने जन्मदिन पर वृद्धजनों में भोजन व फल आदि का वितरण करें। इस मौके पर मंदीप, दिनेश, शुभम, दाउद, बच्चा, संतोष यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : हथियाराम सिद्धपीठ में इस वर्ष भी होगा चातुर्मास अनुष्ठान व्रत, श्रावण से शुरू हो भाद्रपद पूर्णिमा तक होगा अनुष्ठान
सैदपुर : गुरू पूर्णिमा पर हुआ आयोजन, हिंदुओं को आए दिन लक्ष्य बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए की भ्रम से निकलने की अपील >>