गाजीपुर : गुरु पूर्णिमा पर जिले भर के मंदिरों व मठों पर भाजपा नेताओं ने गुरूजनों को किया सम्मानित





गाजीपुर। गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरूवार को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिले भर के मठ, मंदिरों व आश्रम के महंथ, पुजारी व संतों सहित अपने कुलगुरूओं, पुरोहितों का अंगवस्त्र, माला, फल, फूल, दान आदि देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने गृह ग्राम रेवतीपुर में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वहां ज्ञान, संवाद करने वाले गुरु को सम्मानित किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कहा कि मानव जीवन को संस्कार, सम्पन्न, ज्ञान आलोक से इस जीवन को धन्य करने वाले गुरु सदैव पूजनीय और आदरणीय हैं। वहां से जिलाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी माता मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन पूजन कर वहां पर उपस्थित गुरूजनों को सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने हथियाराम मठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महामंडलेश्वर महंथ भवानी नन्दन यति महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉ सानंद सिंह, रमेश सिंह पप्पू, शशिकान्त शर्मा, अजीत सिंह आदि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने चंदन नगर के हनुमान मंदिर व मरदह के राम जानकी मंदिर पर पूजा कर वहां के पुजारी को सम्मानित किया। इस मौके पर जितेन्द्र नाथ पांडेय, धनंजय चौबे, शशि प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एनीमिया मुक्त गोरखपुर के लिए साथ मिल कर काम करेंगे शिक्षक और चिकित्सक, वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित
गाजीपुर : विश्व युवा कौशल दिवस के पूर्व युवाओं को रोजगार देने के लिए तुलसीपुर में लगेगा रोजगार मेला, रोडवेज समेत आएंगी कई कंपनियां >>