सैदपुर : भाजपा के पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन, 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री सहित 15 कार्यकर्ताओं को मिला दायित्व

सैदपुर। भाजपा के सैदपुर पूर्वी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल का कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गठन किया गया। इस दौरान निर्वाचित मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने अपनी कार्यकारिणी गठित करते हुए अर्जुन गिरी, अखिलेश सिंह कुशवाहा, अमित रघुवंशी, अमित सिंह, विनोद प्रजापति व गीता देवी को मंडल उपाध्यक्ष चुना। वहीं धनंजय चौबे व सुधीर पाटिल को मंडल महामंत्री, लोकनाथ निषाद, मनोहर सोनकर, दिनेश राम, पवन सिंह, संगीता मिश्रा व मीना देवी को मंडल मंत्री और आशीष बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुने जाने के बाद सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी से अपेक्षा की गई कि वो अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिस पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी।

