सैदपुर : पूर्व चेयरमैन के निधन पर उनके घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, अभिभावक के रूप में उन्हें अपने बीच देख बिलख उठे परिजन

सैदपुर। नगर के पूर्व चेयरमैन व अजगरा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रह चुके भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के असामयिक निधन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार की रात उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेहद करीब रहे स्व. हरिनाथ सोनकर को एक अभिभावक के रूप में अपने घर में देखते ही उनके परिजन बिलख उठे। जिसके बाद उन्होंने स्व. सोनकर की पत्नी व पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, पुत्र विशाल सोनकर, कौशल सोनकर आदि को सांत्वना देकर शांत कराया। कहा कि वो और पार्टी हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। काफी देर तक वहां रहकर उन्होंने स्व. सोनकर के बारे में बातचीत की। कहा कि वो पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका असामयिक निधन पार्टी सहित पूरे क्षेत्र की बड़ी क्षति है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर आदि रहे।

