सैदपुर : औड़िहार जंक्शन पर अधेड़ की लावारिस लाश मिलने से सनसनी, इस गांव निवासी व्यक्ति के रूप में हुई शिनाख्त

सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार जंक्शन पर मंगलवार को एक अधेड़ की लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर औड़िहार जीआरपी के पुलिसकर्मी पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त सैदपुर के देवचंदपुर निवासी 42 वर्षीय संतोष पुत्र स्व. खरभान के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार को स्टेशन पर एक अधेड़ लेटा हुआ था। काफी देर तक जब उसके शरीर में हरकत नहीं हुई तो लोगों को संदेह हुआ तो उसे हिलाकर देखा तो वो मृत पड़ा था। जिसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया तो वो रोते बिलखते हुए स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक रेलवे स्टेशन व बाजारों में लोगों के छोटे मोटे काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। वो अपने पीछे पत्नी समेत 2 पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गया है।

