दुल्लहपुर : अपहरण के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना के आधार पर एसआई गामा लाल व हेकां महेश प्रसाद ने दुल्लहपुर स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। उसने अपना नाम निर्भय कुमार पुत्र बलेश्वर राम निवासी पड़राव, करीमुद्दीनपुर बताया। उसके खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

