सिधौना : कूढ़ालंबी में बूथ अध्यक्ष व भतीजे को गोली मारने के बाद हाल जानने घर पहुंचे भाजपा नेता





सिधौना। क्षेत्र के कूढ़ालंबी गांव में बीते दिनों भाजपा के बूथ अध्यक्ष व उनके भतीजे को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले में शुक्रवार को भाजपा नेता रामतेज पांडेय उनके घर व घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जाना। वहीं पीड़ितों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। परिजनों से कहा कि इस सरकार में सभी बड़े माफिया व छोटे बदमाश या तो जेल में हैं या फिर जहन्नुम में हैं। कहा कि इन छुटभैये बदमाशों ने सिर उठाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह व उनके भतीजे राजन को गोलियां मारने वाले तीनों बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर कर उनके आपराधिक सिर कुचल दिए। कहा कि यूपी पुलिस बदमाशों से निबटना अच्छी तरह से जानती है। इस मौके पर संजय सिंह, श्यामकुंवर मौर्या, संतोष भारद्वाज, सचिन पांडेय, नवजीत सिंह, मोनू सिंह, कमलेश सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : हद है! उचौरी बाजार में कई दिनों से मुख्य मार्ग पर लगा है घुटनों तक बारिश का पानी, इंजन तक डूब जाने से लबेरोड बंद हो जा रही बाइकें
सैदपुर : हद है! उचौरी बाजार में कई दिनों से मुख्य मार्ग पर लगा है घुटनों तक बारिश का पानी, इंजन तक डूब जाने से लबेरोड बंद हो जा रही बाइकें >>