भीमापार : कंपोजिट स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने चलाया अभियान, पौधे रोपकर लिया सुरक्षा का संकल्प

भीमापार। क्षेत्र के पंचरूखवां स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। जहां छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दर्जनों की संख्या में पौधरोपण किया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर सिंह ने बताया कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी खतरनाक समस्या से जूझ रही है। जिससे बचने के लिए पौधरोपण से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। कहा कि अगर सभी लोग मिलकर पौधे लगाना शुरू कर दें तो इस समस्या का निदान आसानी से निकल सकता है। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे और बच्चियों में पेड़ लगाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने पेड़ लगाने के बाद यह शपथ भी लिया कि सभी पौधों की हम सभी मिलकर रक्षा करेंगे और एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करेगें। इस मौके पर डॉ विश्वासमणि सिंह, उमेश सिंह, आशीष यादव, दिनेश यादव, अन्नू सिंह, बबिता किरन आदि रहे।

