जमानियां : 32 पेटियों में 1440 पाउच अवैध देशी शराब लेकर अधिक कीमत पर बेचने बिहार जा रहा अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार





जमानियां। स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वो शातिर तस्कर को 32 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्कर शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था। सूचना के आधार पर पुलिस ने देवढ़ी पुलिया पर चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध बोलेरो आती दिखी। उसे रोका तो वो भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाया तो कुछ आगे दाउदपुर तिराहे के पास जाकर पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया और लेकर थाने आई। अंदर से पुलिस को 32 पेटी में रखा हुआ ब्लू लाइम ब्रांड का 1440 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुआ। अंदर मिले तस्कर से पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी मौनिया बिगहा, डालमिया नगर, थाना डेहरी, रोहतास बिहार बताया। उसने बताया कि वो कम कीमत पर यूपी से शराब खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने के लिए बिहार जा रहा था। लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई अरुण पाण्डेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिले के उच्चतम चिकित्सा संस्थानों संग बैठक कर विभाग ने कैंसर के रोकथाम की बनाई रणनीति, तैयार हो रहा रोडमैप
गाजीपुर : अंधऊ हवाई पट्टी क्षेत्र में हुई कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भूमिहीनों को उजाड़ने को बताया अमानवीय >>