जखनियां : खेत की जुताई करने गए किसान के सामने धंस गई जमीन, ट्रैक्टर छोड़ भागा किसान, पूरे गांव में जारी हुई चेतावनी





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के रायपुर में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक खेत की जमीन अचानक से धंस गई। उस समय किसान खेत में धान की रोपाई के पूर्व जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था लेकिन उसी वक्त करीब 10 फीट गहराई तक जमीन अचानक धंस गई। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। गांव निवासी धर्मदेव यादव अपने खेत में धान रोपने के पूर्व खेत की जुताई के लिए जैसे ही ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, उसी समय अचानक एक बड़े हिस्से की जमीन धंस गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया और किसान डरकर वहां से भाग गया। वहीं उक्त जमीन अब भी धंसने से आसपास के खेतों के भी धंसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में रस्सी बांधकर चेतावनी जारी कर दी है। इधर मौके पर चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह व लेखपाल रमेश कुमार ने पहुंचकर जांच की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कई वार्डों में देखी स्वच्छता अभियान की हकीकत, सफाईकर्मियों को धमकाने वालों को दी चेतावनी
कासिमाबाद : मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान किशोर को व ट्यूबवेल चालू कर रहे किसान को लगा करंट, मौत के बाद हाहाकार >>