गाजीपुर : नहर में डूबे बच्चे की टूटी दीवार में फंसी मिली लाश, परिजनों में कोहराम





गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास नहर में डूबे बालक की लाश सोमवार की देररात में मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कांशीराम आवास निवासी 8 वर्षीय अनुज शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा ने नहर में एक बच्चे को डूबते देखा। जिसके बाद बच्चे ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वो भी डूबने लगा। उसे एक राहगीर ने कूदकर बचाया। वहीं डूबे बच्चे की लाश देररात 11 बजे तक सिंचाई विभाग के नहर कॉलोनी के रिटर्निंग वॉल में फंसी मिली। उसकी पहचान 12 साल के अरशद पुत्र इम्तियाज, निवासी गांधी चौक के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों की ली साप्ताहिक बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों को जारी होगी नोटिस
सैदपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कई वार्डों में देखी स्वच्छता अभियान की हकीकत, सफाईकर्मियों को धमकाने वालों को दी चेतावनी >>