भाजपा के मंडल अध्यक्ष का महज 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन, पार्टी ने जताया शोक





गाजीपुर। भाजपा के बाराचंवर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का लंबी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वो महज 52 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपाजनों ने शोक संवेदना प्रकट की। करीमुद्दीनपुर स्थित पहराजपुर निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते उनका इलाज बीएचयू में कराया जा रहा था। इस बीच बीती रात उनका निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही भाजपाजनों में शोक व्याप्त हो गया। लोग उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। वो अपने पीछे पत्नी उत्तम देवी सहि दो पुत्र छोड गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुल्तानपुर गौसपुर के गंगा घाट पर किया गया। जहां उनके बड़े पुत्र अभिषेक कुशवाहा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा जैसे ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता के निधन से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा पूरे परिवार के साथ है। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशिकान्त शर्मा, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सुरेश बिंद, हिमांशु राय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< स्कूल व कॉलेज के बच्चों सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी
घर से निकली महिला की पटरी पार करते समय कटकर मौत, 3 बार के ऑपरेशन से थी परेशान >>