बिरनो : दहेजलोभियों के लोभ ने ले ली विवाहिता की जान, पति समेत सास व ससुर गिरफ्तार





बिरनो। थानाक्षेत्र के बिजपतपुर गांव में बीती रात विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। नसरतपुर गांव निवासिनी मनिया देवी की बेटी सुमन यादव 24 की शादी दो साल पूर्व बिजपतपुर गांव निवासी मुन्ना यादव से हुई थी। मां का आरोप है कि शादी के समय खूब दहेज दिया गया। लेकिन दहेजलोभियों को संतुष्टि नहीं हुई। जिसके चलते वो और दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित करते थे। इस बीच बीती रात ससुरालियों की प्रताड़ना के बाद सुमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन उसके कमरे के बाहर पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद खिड़की से देखा तो उसने फांसी लगा ली थी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मनिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास धूपा यादव, ससुर नन्हकू यादव व देवर राकेश यादव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पति, सास व ससुर को लेकर थाने गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डीएम व एआरटीओ के साथ सभी विभाग की महिला कर्मियों ने गाजीपुर में निकाली स्कूटी रैली, किया जागरूक
सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने खर्च से दर्जनों बच्चों का मनाया जन्मदिन, बच्चों की खुशी देख भावुक हुए परिजन >>