नई दिल्ली में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर की भावना ने रजत जीतकर रोशन किया जिले का नाम, हर्ष का माहौल





गाजीपुर। बीते 22 से 23 मार्च तक नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई एनटीपीसी खेलो इंडिया की जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले की महिला तीरंदाज भावना सिंह ने रजत पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बरूईन निवासी किसान अरविंद सिंह की बेटी भावना रिकर्व के जूनियर कैटेगरी में खेलती हैं। स्नातक के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करते हुए वो तीरंदाजी भी करती हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। बता दें कि भावना अब तक 40 से अधिक मेडल्स जीत चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार से भी उन्हें खेलने के लिए समर्थन मिलता है। इसी की बदौलत वो इस मुकाम को हासिल कर सकीं। भावना के अलावा अमीषा चौरसिया 5वें व पुरूष वर्ग में चंद्रप्रकाश उपाध्याय 19वें स्थान पर रहे। भावना के पदक मिलने के बाद तीरंदाजी संघ के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें 15 हजार रूपए के नकद ईनाम से भी सम्मानित किया। नंदु दुबे, सतीश दुबे आदि ने उन्हें बधाईयां दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ‘अष्ट बलिदानी’ खंडकाव्य का शहीदों व सेनानियों के परिजनों ने किया विमोचन, शहीदों के बारे में दी गई जानकारी
फद्दूपुर से जखनियां वाया मनिहारी तक की सड़क हुई जर्जर, मरम्मत के लिए संघर्ष समिति ने एसडीएम को दिया पत्रक >>