सैदपुर : घर से फरार किशोरी को उसके प्रेमी तक पहुंचाने का झांसा देकर नाबालिग ने किया दुष्कर्म, प्रेमी व नाबालिग गिरफ्तार





सैदपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर घर से फरार एक किशोरी को उसके प्रेमी तक पहुंचाने जैसी मदद करने के नाम पर एक नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर प्रेमी के यहां जाने पर उसने भी दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी सहित आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की। हुआ ये कि बीते दिनों सैदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी अपने घर से अपने वाराणसी के रामनगर स्थित सुल्तानपुर निवासी प्रेमी तकरीद अहमद पुत्र कलीम शॉ के घर जाने के लिए बिना बताए निकल गई। रास्ते में उसने भीमापार क्षेत्र के एक गांव निवासी अंजान नाबालिग किशोर से मोबाइल मांगकर उससे अपने प्रेमी को फोन किया और अपने आने की बात बताई। जब किशोर ने ये सुना तो वो भी किशोरी के चक्कर में पड़ गया और कहा कि वो उसे रामनगर तक सकुशल पहुंचा दूंगा। इसके बाद किशोरी राजी हो गई तो वो उसे ले गया और फिर कहीं ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी वहां गई तो वहां प्रेमी ने भी दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बीच सूचना मिली कि उसका प्रेमी तकरीद को थाने के गेट के सामने से गुजर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले उसे गिरफ्तार किया और फिर कुछ ही घंटे बाद भीमापार के जोगीवीर बाबा स्थल से नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया और लेकर थाने आए। थाने लाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सैदपुर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, पिता व पुत्री की हालत गंभीर, रेफर >>