सैदपुर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, पिता व पुत्री की हालत गंभीर, रेफर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। खानपुर के बभनौली निवासी 45 वर्षीय सुरेश पुत्र रामनाथ अपनी बेटी 17 वर्षीय संजना के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : घर से फरार किशोरी को उसके प्रेमी तक पहुंचाने का झांसा देकर नाबालिग ने किया दुष्कर्म, प्रेमी व नाबालिग गिरफ्तार
नंदगंज : सेप्टिक टैंक फैक्ट्री में अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए नकली शराब बना रहे 2 बदमाश गिरफ्तार, 15 लाख रूपए की शराब बरामद >>