आकाशीय बिजली गिरने से एक ही तहसील क्षेत्र में 4 महिलाओं की मौत, 5 लोग झुलसे





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने के चलते 4 महिलाओं व एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं 5 लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कासिमाबाद क्षेत्र में शाम 5 बजे तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से 4 गांवों में 4 महिलाओं की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतकों में सरिता देवी 45 पत्नी स्व. चतुरी निवासिनी भदेसर, रीना देवी 40 पत्नी अखिलेश निवासिनी माटा, गीता देवी 45 पत्नी राजनारायण व रमिता देवी 40 पत्नी शिवशंकर निवासिनी चक दरिया की मौत हो गई। वहीं माटा गांव निवासिनी ज्योति राजभर 17 पुत्री टुनटुन व अलगू शर्मा 62 पर बिजली गिरने से वो झुलस गए। इसके अलावा पहाड़पुर में शत्रुघ्न बिंद 20 पुत्र जंगली, गंधवा में विनोद बिंद के बच्चे प्रतिज्ञा कुमारी व संदीप बिंद भी बिजली की जद में आकर झुलस गया। साथ ही एक भैंस भी झुलस गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धान रोपते समय विवाहिता को सांप ने डंसा, झाड़ फूंक के चक्कर में 6 माह के दुधमुंहे को छोड़ चल बसी मां
खानपुर क्षेत्र में सर्वे करने गए लेखपाल को मनबढ़ों ने मारपीट कर किया घायल, दी नामजद तहरीर >>