जमानियां ने भारत को दिया गाजीपुर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुआ रोहित का चयन





जमानियां। क्षेत्र स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के पूर्व खिलाड़ी रोहित कुमार ने अपना सपना साकार करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयरलैंड के लिमरेक में होने वाले विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जहां मेडल जीतकर वो जिला व प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। हरियाणा के सोनीपत स्थित साईं सेंटर में आयोजित 6 दिवसीय चयन प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी आए थे। इस दौरान वहां रिकर्व स्पर्धा के जूनियर कैटेगरी में रोहित ने भारतीय टीम में तीसरे स्थान पर चयनित होकर नाम रोशन किया। वर्तमान में रोहित खेलो इंडिया के तहत झारखंड के बिरसा मुंडा एकेडमी में हैं। उनके कोच रहे सतीश दुबे ने बताया कि उनका ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है और वो स्वयं भी चयन प्रतियोगिता में शामिल रहे। बताया कि जमानियां की धरती से एक और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज प्रदेश व देश को मिलने जा रहा है। बता दें कि पूर्व में खुद सतीश दुबे व अविनाश ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराया था। इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने रोहित को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कोच कमल किशोर, मुनेंद्र, अजय, अनिल, चंद्र प्रकाश, रोहित, प्रमोद, संदीप, शुभम, कृष, खुशी, अंजली, विकास, आशुतोष आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निकाय चुनाव का नामांकन शुरू हुए बीत गए 4 दिन, लेकिन अब तक किसी ने नहीं किया नामांकन, बिक चुके हैं 21 फॉर्म
अब सिर्फ खाके ही नहीं, बल्कि खिलाकर भी इतराएंगे पनवाड़ी, बनारसी पान जीआई टैग मिलने के बाद पनवाड़ियों में गर्वमिश्रित हर्ष >>