संदिग्ध हाल में मिली युवक की लाश, कुछ दिनों में होने वाली थी शादी, हत्या की भी है आशंका





देवकली। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के पचारा में युवक की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक का पैर जमीन से छू रहा था। जिसके बाद हत्या की आशंका भी कुछ लोग जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी हरिश्चंद्र बिंद पुत्र रमेश बिंद की शादी तय हो गई थी। जहां बात भी होती थी। इस बीच बीती रात उसकी लाश मड़ई में फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मृतक इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन थी। उसकी राखी की थाली सूनी होने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना क्यों और कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आरएसएस ने नगर में किया पथ संचलन, लोगों ने छतों से बरसाए फूल
अवैध तमंचे संग शातिर अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, बिहार सहित कई थानों में दर्ज हैं 8 मुकदमे >>