अवैध गांजा की तस्करी कर रहा बदमाश गिरफ्तार





कासिमाबाद। स्थानीय पुलिस ने गुरूवार को गांजा तस्कर को अवैध गांजे संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक सरवर गश्त कर रहे थे। तभी पावर हाउस से पहले एक संदिग्ध दिखा। रोकने पर वो भागने लगा। जिसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके झोले से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने अपना नाम सूबेदार यादव पुत्र मोती यादव निवासी गंगौली कासिमाबाद बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल मजीज अहमद व रणजीत यादव रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 110 की हुई जांच
ऐसी हरियाली जो पर्यावरण के लिए है घातक, पारिस्थितिक तंत्र को पहुंचाती है नुकसान >>